फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर-कैलाश यात्रा को पूरी तरह से बंद करें : कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शंकर देवसभा कमेटी ने उपायुक्त सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


कहा, देवता श्री परकाशंकरस ने दिया आदेश

चोरी-छिपे यात्रा पर जा रहे लोग, जंगलों में लगा रहे आग

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर-कैलाश यात्रा को पूर्ण रूप से बंद करने की मांग उठ रही है। शंकर देवसभा कमेटी तांगलिंग का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा से मिला। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर किन्नौर कैलाश यात्रा को बंद करने की मांग उठाई।

प्रतिनिधि मंडल ने मांग पत्र में बताया कि देवता श्री परकाशंकरस तंगलिंग ने प्रशासन और ग्रामवासियों को आदेश दिया है कि किन्नौर कैलाश यात्रा पूर्ण रूप से बंद की जाए। उन्होंने बताया कि हमारा पेयजल और देवता साहब के पूजा के लिए सुबह जो जल चढ़ाया जाता है, वह इस यात्रा से प्रदूषित हो रहा है। वहीं जड़ी-बूटियां भी लुप्त होने जा रही हैं। यात्रा चलने के कारण बाढ़ आकर प्राकृतिक आपदा आ जाती है। इससे ग्रामवासियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि आजकल भी चोरी-चुपके से यात्री किन्नौर कैलाश यात्रा पर जा रहे हैं और जंगल में आग लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 11 जून को भी कुछ यात्री यात्रा पर गए थे। उन्होंने जंगल में आग लगा दी। इससे काफी क्षति पहुंची। 12 जून रात को बीट गार्ड, स्थानीय ग्रामवासी और फायर वाचर पूरी रात आग बुझाने में जुटे रहे। कमेटी ने उपायुक्त किन्नौर, एसडीएम कल्पा और एसपी किन्नौर से चोरी-चुपके से किन्नौर कैलाश यात्रा करने वालों को रोकने के लिए पुलिस की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें