फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर को करोड़ों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को लोगों को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री आठ योजनाओं के उद्घाटन करेंगे, वहीं एक दर्जन से अधिक योजनाओं के शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को सुबह 10:15 बजे शिमला के अन्नाडेल मैदान से वायुमार्ग से रामपुर के शिंगला हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वह रामपुर के लोनिवि विश्रामगृह आएंगे। सुबह 11:50 बजे मुख्यमंत्री रामपुर के लवी मेला मैदान पाटबंगला पहुंचेंगे और यहां से विभिन्न योजनाओं के ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री ननखड़ी के खड़ाहन में बने आईटीआई भवन, कोटला इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रशासनिक ब्लॉक, तकलेच स्कूल के बहुउद्देशीय हॉल, दत्तनगर स्थित गोशाला सहित विभिन्न पेयजल और सिंचाई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वह एक दर्जन से अधिक योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री लवी मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद 4:10 बजे वह शिंगला से शिमला के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने पाटबंला मैदान पर जांची व्यवस्थाएं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पूर्व एसडीएम रामपुर यादवेंद्र पॉल और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पाटबंगला मैदान का जायजा लिया। उन्होंने यहां आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएसपी चंद्रशेखर कायथ, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह बोज्ञाटो सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें