फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज खुला, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ लगेंगी कक्षाएं

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में मंगलवार से कक्षाएं शुरू होने से कॉलेज में लौटी रौनक। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना महामारी के कारण कक्षाएं लगाने से महरूम हजारों कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को सरकार और प्रदेश विवि प्रशासन के निर्देशों के साथ प्रदेश भर के कॉलेजों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कक्षाएं शुरू हो गई हैं। पीजी कॉलेज रामपुर के छात्रों ने कक्षाएं शुरू होने पर खुशी जाहिर की है। कॉलेज खुलने से परिसर में रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

गौर हो कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद प्रदेश सरकार ने शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया था। अब सरकार ने माइक्रो प्लान के तहत कॉलेजों को खोलने का फैसला लिया है। मंगलवार को कॉलेज में छात्रों के पहुंचे से रौनक लौट आई है। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल कॉलेज में इस शैक्षणिक सत्र के प्रथम वर्ष में 900 छात्र छात्राओं ने प्रवेश लिया है। कॉलेज में वर्तमान में चार हजार से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने 50 प्रतिशत छात्रों की संख्या के मुताबिक कक्षाएं तो शुरू कर दी हैं लेकिन कॉलेज में छात्रों की अधिक संख्या होने से प्रदेश सरकार की जारी एसओपी की अनुपालना करना चुनौती बना रहेगा।
सोमवार और मंगलवार को लगेंगी प्रथम वर्ष की कक्षाएं
एसओपी की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने निर्णय लिया है कि सोमवार और मंगलवार को प्रथम वर्ष, बुधवार और वीरवार को द्वितीय वर्ष, शुक्रवार और शनिवार को तृतीय वर्ष की कक्षाएं लगेंगी। इससे न तो कॉलेज में अधिक भीड़ होगी और न ही छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि सभी कक्षाओं के ऑनलाइन कक्षाएं भी चलती रहेंगी।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य प्रो. पीसीआर नेगी ने बताया कि 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कॉलेज में कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। मंगलवार को छात्रों की संख्या अधिक नहीं रही। प्रत्येक वर्ष की कक्षाएं 2-2 दिन में लगाई जाएंगी। कॉलेज में उन्हीं छात्रों को प्रवेश करने की अपील की है, जिनकी कक्षाएं होंगी। कॉलेज परिसर में अनावश्यक भीड़ न हो इसको लेकर सभी छात्र जागरूक रहें।
उन्होंने कहा कि किसी भी विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित शिक्षक से ऑनलाइन संपर्क करने का आह्वान किया। नेगी ने कहा कि जिन छात्रों ने फीस जमा नहीं की है, वे 5 सितंबर से पहले फीस जमा करवा दें। इसके बाद विलंब शुल्क लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें