फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने रामपुर में इंदिरा गांधी को दी श्रद्धाजंलि

विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती पर श्रद्धा? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी को याद किया। कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता ध्रुव शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को एकजुट किया और उन ताकतों के खिलाफ लड़ीं, जो लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने गरीबों और शोषितों के लिए लड़ाई लड़ी और उनकी आवाज को एक साथ जोड़ने का काम किया।
भारत की विविधता, मजबूत लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को आगे बढ़ाया। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने शुक्रवार को उनकी प्रतिमा के समक्ष राज दरबार में एकत्र होकर जब तक सूरज चांद रहेगा, इंदिरा का नाम रहेगा, भारत माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें