फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी कॉलेज में धूमधाम से मनाया एनसीसी दिवस

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय आनी में वीरवार को एनसीसी दिवस के दौरान मौजूद मुख्यतिथि और अन्य - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में वीरवार को एनसीसी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में आठ बटालियन के कर्नल संदीप बतौर मुख्यातिथि के रूप मेें मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने सभी छात्र और छात्राओं को भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण, युद्ध कला, युद्ध नीति, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने इस अवसर पर अपने सैनिक जीवन से जुड़े कुछ रोमांचकारी अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यवाहक प्राचार्य रामलाल नेगी ने विद्यार्थियों को देशभक्ति और देशसेवा जैसे गरिमामयी विषयों का महत्व समझाते हुए अनुशासन और चारित्रिक दृढ़ता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कर्नल संदीप कहा कि हर वर्ष की तरह एनसीसी दिवस नवंबर महीने में चौथे रविवार को मनाया जाता है।
भारत में एनसीसी 15 जुलाई 1948 को 1948 के राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिनियम से गठित किया गया है। एनसीसी का आदर्श वाक्य, एकता और अनुशासन है। इस कार्यक्रम प्रो. नरेंद्र पॉल, प्रो. संगीता, प्रो. अशोक निर्मल, प्रो. लक्ष्मण ठाकुर और सूबेदार जसविंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें