फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलोग ट्रांसफार्मर में धमाके, लाखों के उपकरण जले

विज्ञापन
दलोग में विद्युत ट्रांसफार्मर को दुरूस्त करते विद्युत कर्मी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की नरैण पंचायत के दलोग गांव में बीते दो दिनों से ट्रांसफार्मर में धमाके हो रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं के टीवी, फ्रिज और गीजर सहित कई अन्य विद्युत उपकरण जल गए हैं।
विज्ञापन

इससे उपभोक्ताओं को लाखों का नुकसान पहुंचा है। उपभोक्ताओं में विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। युवक मंडल दलोग के पदाधिकारियों ने इस संबंध में विद्युत बोर्ड को ज्ञापन सौंपा और समस्या का स्थायी समाधान मांगा है। उन्होंने चेताया है कि अगर जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ तो बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
गौर हो कि वर्षों से दलोग गांव बिजली की समस्या से जूझ रहा है। 63 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर में पुराने ढर्रे पर बिजली व्यवस्था चल रही है। ग्रामीणों को बार-बार बिजली कट की समस्या से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इन दिनों तो हालत ओर भी खराब हो गई है। बीते 2-3 दिनों से ट्रांसफार्मर की दयनीय हालत बनी है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में युवक मंडल दलोग ने अध्यक्ष ललित कायथ की अध्यक्षता में विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई। ज्ञापन में युवक मंडल ने कहा कि बीते 2-3 दिनों से ट्रांसफार्मर में धमाके हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों के लाखों के बिजली उपकरण जल गए हैं।
उन्होंने कहा कि जब इस बारे में शिकायत की गई तो तकनीकी अधिकारियों का कहना है कि तेल के लगातार गिरने से कॉइल गर्म हो रही है। वहीं मीटर काम नहीं कर रहा है, जिससे बिजली का सही तरीके से आवंटन नहीं हो रही है। इसके अलावा केवल बॉक्स अच्छी स्थिति में नहीं है।
ऐसे में ग्रामीणों पर बोर्ड की लापरवाही भारी पड़ रही है। उन्होंने विद्युत बोर्ड से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। इस मौके पर रॉनी, निटू कायथ, रोहित राना, अनूप कायथ, सोनू भलूनी, दीपक कायथ, प्रेमराज, देशराज कायथ और विकास बुशहरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें