टिकर खंड आशा कार्यकर्ता संघ की नई कार्यकारिणी व भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। टिक्कर तहसील आशा कार्यकर्ता संघ की प्रधान आशा शर्मा को चुना गया है। बैठक के दौरान संघ की कार्यकारिणी का चुनाव आम सहमति से किया गया। आशा कार्यकर्ता संघ की बैठक जिला उपाध्यक्ष पुष्पा शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष बृजलाल शर्मा विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन डोगरा विशेष रूप से मौजूद रहे।
संघ की कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपप्रधान इंद्रा चौहान, उपप्रधान कल्पना, सचिव कांता देवी, कोषाध्यक्ष संधीरा, सह सचिव कुसुम, संगठन मंत्री सरिंद्रा शर्मा कार्यसमिति सदस्य श्यामा और सावित्री को चुना गया।
चुनाव के बाद पहली बैठक में उन्होंने प्रस्ताव पारित कर मांग उठाई कि आशा कार्यकर्ता को सरकारी कर्मचारी घोषित कर कम से कम अठारह हजार रुपए मासिक वेतन तय किया जाए।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ से संबंधित यूनियन के साथ शामिल होने का एलान किया। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ और अन्य पदाधिकारियों ने उनको आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।