फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शिक्षा अभियान : बच्चों ने कहा-महामारी के बाद अब करेंगे पढ़ाई में नुकसान की भरपाई

विज्ञापन
आंनद। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना/नारी। कोरोना महामारी से उबरने के बाद अब शिक्षण संस्थानों में शिक्षा और गुणात्मक हो गई है। अध्यापक और बच्चे करीब ढाई साल के बुरे दौर को भुलाकर अब भविष्य को लेकर सकारात्मक कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना है कि आनलाइन कक्षाओं में पढ़ाई से जुड़े तो रहे, लेकिन इससे इनकार नहीं कर सकते कि शिक्षा का काफी नुकसान भी हुआ। आज मंगलवार से छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के नए सत्र की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं और विद्यार्थी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। बच्चों और अध्यापकों का कहना है कि नए सत्र में यह कोशिश रहेगी कि जो नुकसान पिछले करीब दो सालों में हुआ है, उसकी भरपाई की जा सके। उन्होंने आशा जताई कि नए सत्र में कोरोना महामारी फिर से कोई नया रूप लेकर परेशान नहीं करेगी और वे परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
हर शंका का बेहतरी से होगा अब निवारण
पिछले दो साल में घर में ऑनलाइन पढ़ाई करना काफी चुनौती भरा रहा और इस दौरान पढ़ाई से जुड़ी काफी चीजों को लेकर दुविधा रह जाती थी। अब नया सत्र शुरू हो रहा है तो कक्षाओं में बैठकर अध्यापकों से हर शंका का निवारण बेहतर तरीके से कर पाएंगे और साल के अंत में बेहतर नतीजों के साथ अगली कक्षा में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

आनंद, कक्षा सातवीं
पूरी एकाग्रता से पढ़ाई कर सकेंगे
इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि कोरोना काल ने हर वर्ग की तरह विद्यार्थियों की पढ़ाई को काफी प्रभावित किया। स्कूल में ही पढ़ाई से जुड़ा माहौल मिल पाता है। घर में कई बार विद्यार्थी लापरवाही कर जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और पूरी एकाग्रता से पढ़ाई कर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
गायत्री, कक्षा सातवीं
पुराने तरीके से पढ़ाई का मिलेगा लाभ
फोन पर आनलाइन पढ़ाई करना स्कूल में व्यावहारिक कक्षाओं से बिल्कुल उलट थी। इसलिए बच्चों को विषय समझाने में ही काफी समय लग रहा था और नतीजे भी उम्मीद मुताबिक नहीं मिल पाए। लेकिन अब फिर से पुराने तरीके से कक्षाओं में पढ़ाई होगी और बच्चों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर पढ़ाई कराई जाएगी, ताकि उनके सीखने में कोई कमी न रहे।
सोमलाल धीमान, प्रधानाचार्य रावमापा (बालिका) ऊना।
बच्चों से छूटेगी सोशल मीडिया की लत
बच्चों में आनलाइन पढ़ाई के दौरान मोबाइल में सोशल मीडिया की लत हावी होने लगी थी। अब कक्षाओं में उन्हें फिर से पढ़ाई के साथ जोड़ने के सतत प्रयास होंगे और शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

किशोरी लाल, प्रवक्ता रावमापा (बाल) ऊना।

गायत्री। संवाद- फोटो : Una

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें