अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग पर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते आम आदमी पार्ट?
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। आम आदमी पार्टी रोहडू़ इकाई ने प्रदेश सरकार से चिड़गांव में अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग उठाई है। एसडीएम रोहडू़ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मांग की गई कि हर साल आग से क्षेत्र में करोड़ों की संपत्ति राख होती है। चिड़गांव में अग्निशमन केंद्र खुलता है, तो करोड़ों के नुकसान को कम किया जा सकता है।
पार्टी का कहना है कि वह एक साल पहले भी मुख्यमंत्री को इस मांग को ज्ञापन सौंप चुके हैं। उन्होंने फिर मांग उठाई है कि चिड़गांव में अग्निशमन केंद्र खोला जाए। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विकेंद्र सूद, प्रदेश संगठन विस्तार कमेटी सदस्य लक्ष्मण नेगी, रोहडू़ विधानसभा क्षेत्र के संयोजक नवीन चौहान, सचिव गुड्डू राज साक्ट्टा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।