फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोघी यीशुधार सड़क खस्ताहाल होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क में पड़े गड्ढे वाहन
विज्ञापन

चालकों के लिए बने आफत
रोघी यीशुधार सड़क उखड़ने से ग्रामीण परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। कल्पा खंड की रोघी पंचायत के तहत आने वाली रोघी यीशुधार सड़क उखड़ने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोघी बस अड्डे से लेकर यीशुधार तक करीब 10 किलोमीटर सड़क में जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। ऐसे में वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं, वहीं राहगीर भी परेशान हैं।
रोघी पंचायत प्रधान पद्म चंद भंडारी, महिला मंडल प्रधान रोघी ठाकुर देवी नेगी, शांति देवी नेगी, शशि प्रभा नेगी, देवराज नेगी, टीकाराम नेगी और भूपेंद्र नेगी सहित कई अन्य ग्रामीणों के अनुसार खस्ताहाल सड़क पर सफर करने के अलावा रोघी कंडे से राजमा, ओगला और फाफरा की फसलें सहित सर्दियों में पशुओं के लिए घास वाहनों में लाना से खतरे से कम नहीं है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर रोष है कि उक्त सड़क की दशा सुधारने के लिए रोघी पंचायत से कई बार जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा कई बार मांग उठाई गई। बावजूद इसके प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया। अब रोघी गांव के हजारों लोग रोघी से शालभा तक कड़ी मशक्कत के बाद छोटे वाहनों में सफर कर रहे हैं और करीब 7 किमी सड़क पर जगह-जगह डंगे गिरे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को शालभा से आगे फोलभ और रूनंग से इन दिनों राजमा, ओगला, फाफरा की फसलें और सर्दियों के लिए पशुओं के लिए घास पीठ पर उठाकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से समय रहते रोघी गांव से लेकर रूनंग तक सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। लोक निर्माण विभाग कल्पा के एसडीओ अशोक नेगी ने कहा कि बजट के अभाव के चलते कार्य नहीं किया जा रहा है। विभाग ने उक्त सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्य के लिए एस्टीमेट बनाया है। स्वीकृत होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें