राज्य स्तरीय ग्रामीण स्वाद महोत्सव 2025 का शुभारंभ करते ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
पंचायती राज चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। अभी चुनाव आयोग से इसको लेकर हरी झंडी मिलना बाकी है। पंचायती राज विभाग अपनी तैयारियों में जुटा हुआ हैं। इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में शुक्रवार को राज्य स्तरीय स्वाद महोत्सव के दौरान पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि स्पष्ट किया कि विभाग पूरी तरह तैयार है, उम्मीद है कि दिसंबर 2025 में समय पर ही चुनाव होंगे।
पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस संगठनात्मक रूप के बारे में चर्चा को लेकर पूछे सवाल पर मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव बिना पार्टी सिंबल के होते हैं। कोई भी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकता है। यह चुनाव थ्री टायर सिस्टम के तहत होते हैं। इसमें प्रधान, बीडीसी और जिला परिषद शामिल हैं। ऐसे में किसी पार्टी संगठन की उपस्थिति या अनुपस्थिति से इस पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ता है। पंचायत चुनाव में व्यक्तिगत प्रभाव और जमीनी जुड़ाव ज्यादा मायने रखते हैं। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को इससे कोई नुकसान नहीं होगा।