फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, हादसे में घायल जेबीटी टीचर ने तोड़ा दम

Fri, 03 Oct 2025 05:21 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर )।

सार

जिला हमीरपुर में ढाबे के सामने खड़े एक ट्रक के साथ बाइक की टक्कर होने से घायल जेबीटी अध्यापक की टांडा अस्पताल में मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अरविंद पटियाल उर्फ आशु (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना नादौन के तहत ढाबे के सामने खड़े एक ट्रक के साथ बाइक की टक्कर होने से घायल जेबीटी अध्यापक की टांडा अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान 43 वर्षीय अरविंद पटियाल उर्फ आशु पुत्र चंदू राम निवासी हौड़ के रूप में हुई है। मृतक अरविंद पटियाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुतडियाल में बतौर जेबीटी अध्यापक कार्यरत था।

विज्ञापन


प्राप्त सूचना के अनुसार अरविंद वीरवार देर रात करीब 11 बजे किसी समारोह से बाइक के माध्यम से वापस अपने घर आ रहा था। बाइक सवार ने जलाड़ी के पास एक ढाबे के सामने खड़े ट्रक को पास करने का प्रयास किया तो बाइक अचानक ट्रक के पिछले हिस्से में टकरा गई। आवाज सुनकर आस पास के लोगों व परिजनों ने हादसे में गंभीर घायल अरविंद पटियाल को नागरिक अस्पताल नादौन में शिफ्ट कर दिया। वहां पर घायल युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के लिए रेफर कर दिया।

व्यक्ति ने शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। ग्राम पंचायत जलाड़ी के प्रधान जगमोहन ने बताया कि शुक्रवार सुबह ही इस बारे में जानकारी मिली है। थाना प्रभारी नादौन निर्मल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया था। मौके के लिहाज से छानबीन जारी है। घायल अरविंद पटियाल ने शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि मृतक अरविंद का घर हादसे वाली जगह से मात्र 200 मीटर की दूरी पर ही था, टांडा में पोस्टमार्टम करने के बाद व्यक्ति का शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अरविंद पटियाल अपने पीछे अपनी मां, पत्नी व नौ साल के बेटे को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें