फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
केंद्र सरकार की मुद्रीकरण पाइपलाइन योजना के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे युकां सदस्य। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइप लाइन को वापस लेने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस सुंदरनगर ने वीरवार को अध्यक्ष हितेश शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने एसडीएम धर्मेश रामोत्रा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज इसका विरोध जताया है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस अध्यक्ष हितेश शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने आधिकारिक तौर पर भारत की बिक्री की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन कुछ और नहीं बल्कि एक देश बेचो योजना है। जनता के खून पसीने की कमाई से बनी सरकारी संपत्तियों को मोदी सरकार अपने चार-पांच पूंजीपति मित्रों को सौंपना चाहती है। उन्होंने कहा कि अभी तक सार्वजनिक क्षेत्र निष्पक्ष था और इसमें किसी का एकाधिकार नहीं था।
युवाओं को सांविधानिक प्रावधानों के अनुरूप रोजगार के अवसर मिलते थे। केंद्र सरकार के इस फैसला का युवा कांग्रेस विरोध करती है।
उन्होंने चेताया कि अगर सरकार ने राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन के रूप में देश बेचने का फैसला वापस न लिया तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इस अवसर पर निखिल ठाकुर, अमन गौतम, राहुल कपूर, निखिल गुलेरिया, रिशव गौतम, ललित भारद्वाज, भानु, भूषण, अनित जसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें