फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंधार में जल्द खुलेगा पशु चिकित्सालय : राणा

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर उपमंडल की कंधार पंचायत में लोगों की समस्याओं का निदान करवाते विधायक प्रकाश राणा। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि ग्राम पंचायत कंधार में जल्द पशु चिकित्सालय खोला जाएगा। अधिकारियों को भूमि चिह्नित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। पंचायत में पशु चिकित्सालय खोलना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान अनिता देवी, उपप्रधान नानक चंद, बीडीसी भुवनेश्वर जंवाल आदि लोगों ने घोषणा का स्वागत किया और लंबित मांगों को विधायक के समक्ष उठाया। विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।
कंधार पंचायत के वार्ड एक सरी कंडेहलू प्राथमिक स्कूल भवन के लिए 5 लाख रुपये देने का एलान किया। सरी वार्ड-2 के प्राथमिक स्कूल को 3 लाख रुपये, महिला मंडल के लिए 10 हजार, स्कूल मैदान के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

साथ ही 50 हजार लीटर क्षमता वाले पेयजल भंडारण टैंक को बनाने के लिए जल शक्ति विभाग को आदेश जारी किए। वहीं घटासनी राजकीय उच्च पाठशाला के बच्चों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 20 हजार रुपये, घटासनी के दो महिला मंडल को 20 हजार और घटासनी महिला समूह को 10 हजार रुपये दिए। महिला मंडल घटासनी, कंधार समूह की सभी महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें