फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लापता लोगों की तलाश में तीनों घरों का मलबा खंगाला, नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजबन त्रासदी : दिनभर कड़ी मशक्कत कर चलाया गया खोज अभियान, खोजी कुत्ते की बताई जगह पर भी करवाई खोदाई
विज्ञापन

खुड्डी देवी और हरदेव अभी भी लापता, दोनों की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। चौहारघाटी के राजबन गांव में स्थिति सामान्य होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को दोबारा खोजी कुत्तों की मदद से लापता लोगों को ढूंढने का अभियान चलाया गया। एनडीआरएफ की टीम मलबे को खंगाल रही है। यहां पर बादल फटने के बाद से खुड्डी देवी और हरदेव अभी भी लापता हैं और इनके मलबे में दबे होने की आशंका है। सोमवार दिनभर खोज अभियान चलाने के बावजूद कोई कामयाबी नहीं मिली, जिस घर में हरदेव रात को मेहमान बनकर रुका था, वहां से तमाम शव बरामद हो चुके हैं।
खुड्डी देवी की दोहती अनामिका का शव मिल गया है, जबकि उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। एनडीआरएफ की टीम ने तीनों घरों का पूरा मलबा खंगाल दिया है। खोजी कुत्तों की बताई लोकेशन पर खोदाई की गई। मलबे से मेंढक और अन्य जीव मृत मिले हैं। कुत्तों की बताई लोकेशन पर अभियान को नए सिरे से नीचे नाले से शुरू किया गया है। मलबे की खोदाई को गांव की तरफ बढ़ाया जा रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि बहकर लापता लोग मलबे से नीचे नाले तक न आए हों। रोजाना कोई न कोई शव मिलता रहा, लेकिन सोमवार को कड़ी मशक्कत करने के बावजूद सर्च टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम पधर भावना वर्मा घटना के दिन से ही राजबन गांव में मोर्चा संभाले हुए हैं। राजबन गांव में अभी भी सन्नाटा पसरा हुआ है। अपने लोग लगातार प्रभावितों का दुख साझा करने गांव पहुंच रहे हैं। हर हाथ लोगों की मदद को उठ रहे हैं। प्रभावित परिवारों ने एनडीआरएफ की टीम पर पूरी उम्मीदें छोड़ दी हैं। गांव में बिजली पानी की आपूर्ति बहाल कर दी है। सर्च अभियान सोमवार शाम 6:30 बजे रोका गया। अब यह मंगलवार सुबह शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें