फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रैगिंग लेने पर रद्द होंगे दाखिले, अनुशासन और एंटी रैगिंग कमेटी करेगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर कॉलेज में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों के पहचान पत्रों की मुख्यद्वार पर होगी पड़ताल
विज्ञापन

छात्र संगठनों के नेताओं को भी नियमों के तहत अपनी मांगें रखने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में नए सत्र के विद्यार्थियों से अगर रैगिंग की गई तो दाखिले भी रद्द हो सकते हैं। महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाकर कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश से पहले विद्यार्थियों के पहचान पत्रों की पड़ताल भी मुख्यद्वार पर शुरू कर दी है। छात्र संगठन के नेताओं को भी नियमों के तहत अपनी मांगें रखने का फरमान महाविद्यालय प्रशासन ने जारी किया है।
करीब दो माह बाद नए सत्र की पढ़ाई शुरू होते ही स्थानीय महाविद्यालय में सोमवार को विद्यार्थियों की रौनक देखने को मिली। इस दौरान कॉलेज की एंटी रैगिंग और अनुशासन टीम में शामिल प्राध्यापकों ने कॉलेज परिसर में नए सत्र के विद्यार्थियों से मुलाकात कर आश्वस्त करवाया है कि अगर उनकी इच्छा के खिलाफ कोई भी विद्यार्थी ऐसे कार्य करने के लिए दबाव डालने का प्रयास करता है, जिससे उन्हें मानसिक पीड़ा या उनके आत्म सम्मान को ठेस पहुंचती है तो उसकी जानकारी तुरंत महाविद्यालय प्रशासन को दें।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए अनुशासन और एंटी रैगिंग कमेटी को जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। बताया कि करीब 1600 विद्यार्थी इस नए सत्र में पढ़ाई के लिए महाविद्यालय में पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश विद्यार्थियों को पहचान पत्र भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


कैंटीन में लगेगा वाटर प्योरीफायर
जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय में पठन पाठन की सुविधाएं कॉलेज प्रशासन की ओर से उपलब्ध करवाई गई है। वहीं,, महाविद्यालय की कैंटीन में जल्द वाटर प्योरीफाइड की सुविधा मिलेगी। प्राचार्य डाॅ. सुनीता सिंह ने बताया कि आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस ब्लॉक में वाटर प्योरीफायर की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। कैंटीन में भी इस सुविधा का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें