फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवालसर के बैसाखी मेले में महंगे मिलेंगे दुकानों के प्लाट

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। रिवालसर में 12 से 16 अप्रैल तक बैसाखी मेले का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ स्थानीय विधायक इंद्र सिंह गांधी करेंगे। समापन समारोह में परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। नगर पंचायत ने सोमवार को आयोजित बैठक के बाद यह जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रीतिका जिंदल और नगर पंचायत अध्यक्ष रीता ठाकुर ने की। इस दौरान मेले में लगने वाली दुकान स्थलों की कीमतें बढ़ाने का निर्णय लिया गया। चार दिवसीय मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में ठाकुर दास राठी और ममता चौहान को बुलाने पर सहमति बनी।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि मेले में झील परिक्रमा क्षेत्र में स्टाल लगाने वालों में चारपाई का रेट 15 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति घन मीटर किया है। मेला मैदान में दुकानों का रेट भी 1500 रुपये से बढ़ाकर 2000 कर दिया गया। झील परिक्रमा मार्ग को चकाचक करने के लिए लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए हैं। झील में फिश फीडिंग रोकने के लिए मत्स्य विभाग को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

मेले में श्रद्धालुओं को आने जाने के लिए अतिरिक्त बसों की सुविधा प्रदान करने के लिए परिवहन विभाग से बसों की मांग की है। मेले के समापन पर 16 अप्रैल को कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए दंगल स्थल को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को आदेश जारी किए गए। बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष कश्मीर राव, व्यापार मंडल रिवालसर सहित सभी धर्मों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें