फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग नलवाड़ मेला रद्द होने से कारोबारी हुए निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में आयोजित होने वाले नलवाड़ मेले के रद्द होने से बाहरी राज्यों से मेला लगाने पहुंचे व्यापारियों में भारी निराशा है। मेला लगाने पहुंचे कारोबारियों का कहना है कि डोम और झूला प्लाट आवंटन के लिए हजारों रुपये जमा करवाए हैं।
विज्ञापन

हजारों रुपये खर्च कर करीब 35 व्यापारी गाड़ियों में सामान लाए हैं। अब मेला रद्द होने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बहुत से व्यापारियों के पास लौटने तक के पैसे नहीं है। अभी तक जमा पैसा वापस भी नहीं हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि प्रशासन ने मेला दूसरे स्थान पर लगाने का भरोसा दिया था। बता दें कि करसोग स्कूल के खेल मैदान में मेला सजाने की अनुमति हाईकोर्ट से नहीं मिली है।
प्रशासन को मेला करवाने के लिए नया स्थान नहीं मिला, इसलिए मेले को ही रद्द कर दिया गया है। हरियाणा के पानीपत से मेला लगाने आए व्यापारी अशोक बटला और बटाला के रंजीत सिंह आदि ने कहा कि डोम और झूले के पैसे चुकाने के बाद ही गाड़ियों में सामान लेकर आए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन कह रहा है कि मेला रद्द कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से दूसरे स्थान पर मेला लगाने का आह्वान किया है। एसडीएम सन्नी शर्मा का कहना है कि मेला स्थान न मिलने की वजह से रद्द किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें