फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जागरण में पंजाब और लोकल भजन गायकों ने किया मां का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेरी मंच पर हुआ आयोजन, रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया लंगर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


मंडी। जय दुर्गे संकीर्तन मंडल मंडी की ओर से शनिवार रात को सेरी मंच पर भगवती जागरण आयोजित किया गया। इसमें पंजाब से भजन गायक दीपक जागरण मंडल के कलाकारों और स्थानीय भजन मंडलियों ने रातभर माता का गुणगान किया। रविवार दोपहर को इंदिरा मार्केट की छत पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने भंडारा ग्रहण किया।
विज्ञापन

संकीर्तन मंडल के प्रधान अनूप मेहन ने बताया कि मंडी शहर के सभी दुकानदारों, कारोबारियों और आम जनता के सहयोग से सेरी मंच पर जागरण का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब से आए भजन गायक दीपक और स्थानीय भजन गायकों ने सुबह 5 बजे तक माता की भेंटें और भजन प्रस्तुत किए। सुबह के पहर में भजन गायक प्रवीण कपला भजन मंडली की ओर से माता तारा रानी कथा का बखान किया। जिससे सुनने के लिए लोग सुबह 6 बजे तक पंडाल में बैठे रहे। बताया कि शनिवार रात सात बजे शुरू हुए जागरण में आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने के लिए सेरी बाजार में दरी और गद्दे बिछाए गए थे। तथा उन्हें प्रशाद व जल-पान की भी सुविधा दी गई। बताया कि वर्ष में एक बार जून माह में जय दुर्गे संकीर्तन मंडल की ओर से भगवती का जागरण करवाया जाता है, पूर्व में इसे बाल स्कूल में करवाया जाता था। तीन वर्षों से वहां भवन निर्माण कार्य के चलते इस जागरण को सेरी मंच पर करवाया जा रहा है। इसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। रविवार को इंदिरा मार्केट की छत पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस भंडारे में शहर के हजारों लोगों ने लंगर ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें