फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पहली को पेंशन न मिलने पर बिफरे एचआरटीसी के पेंशनर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी पेंशनर्स कल्याण संगठन मंडी इकाई की मासिक बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। एचआरटीसी पेंशनर्स कल्याण संगठन मंडी इकाई की मासिक बैठक शनिवार को वरिष्ठ नागरिक भवन मंडी में सुरेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 75 के लगभग पेंशनरों ने हिस्सा लिया और प्रमुख समस्याओं पर विचार किया गया। पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन मंडी इकाई के महासचिव रोशन लाल कटोच ने कहा कि बैठक में इस माह पेंशन की अदायगी 11 जून को होने पर रोष प्रकट किया। पेंशनरों ने कहा कि उप मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री ने हर माह पहली तारीख को वेतन और पेंशन एक साथ नियमित रूप से देने की वचनबद्धता की है। बैठक में पुरानी समस्याओं को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। पेंशनर्स ने कहा कि सरकारी पेंशनरों को 2016 से संशोधित वेतनमान के शेष बचे पेंशन एरियर की एक और अतिरिक्त किस्त के भुगतान की भी घोषणा की है, लेकिन आज दिन तक पिछली सरकार के समय से लगभग दो वर्षों से लंबित पहली किस्त 50,000 रुपये की अदायगी भी नहीं की गई। सालों से लंबित चिकित्सा बिलों का समय पर भुगतान न करने पर भी रोष प्रकट किया गया। उन्होंने प्रबंधन से पेंशनर्स और बुजुर्गों से हो रहे भेदभाव पर संज्ञान लेने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें