फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी में विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता : विनोद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी में रिक्त पद भरने का सिलसिला शुरू हो गया है। आउटसोर्स पर ड्राफ्ट्समैन समेत छह जेओआईटी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर तैनाती के बाद अब नगर निगम में अधिशासी अभियंता विनोद कुमार शर्मा ने भी कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लंबित कार्यों को पूरा करना और विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता रहेगी। स्टाफ की तैनाती के बाद नगर निगम में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में मदद मिलेगी। लोगों को नक्शे पास करने से लेकर बिजली-पानी के कनेक्शन लेने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
नगर निगम मंडी के अस्तित्व में आने के करीब एक साल बाद अब स्टाफ की नियुक्ति होना शुरू हो गई है। नगर निगम में असिस्टेंट कमिश्नर की स्थायी नियुक्ति के साथ-साथ सहायक अभियंता का पद भरा गया है। आउटसोर्स आधार पर दो कनिष्ठ अभियंताओं के पदों को पहले ही भरने के आदेश जारी किए जा चुके है।
विज्ञापन

आउटसोर्स आधार पर तैनात कर्मचारियों ने अभी पदभार नहीं संभाला है। नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार ने अधिशासी अभियंता के पद पर नियुक्ति की पुष्टि की। कहा कि विनोद कुमार शर्मा ने बतौर अधिशासी अभियंता कार्यभार संभाल लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें