पधर (मंडी)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की एक वर्चुअल बैठक मंडी जिला संघ के वरिष्ठ सलाहकार प्रेम सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
पविंदर ठाकुर को संघ का अध्यक्ष, अरुण कुमार उपाध्यक्ष, यादव ठाकुर महासचिव, चंचल शर्मा कोषाध्यक्ष, विजेंद्र कुमार सहसचिव और अजय कुमार प्रेस सचिव चुना गया। नीलम शर्मा, सुनीता गुप्ता, प्रोमिला, प्रीणु, कनिका, सीमा तथा संगीता को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। जिला संघ में पवन कुमार, प्रेम सिंह, किशोरी लाल को सलाहकार चुना गया।
प्रवीण वर्मा को संयोजक तथा स्वरूप रानी सह संयोजक बनाए। बैठक में संघ ने मिलकर अपनी समस्याओं पर चर्चा की। संघ का कहना है कि लगभग आठ-दस वर्षों से आउटसोर्स कर्मचारी विभिन्न पदों पर पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन वेतन बहुत कम मिल रहा है।
सरकार से मांग की कि आउटसोर्स कर्मचारी से सीधे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में समायोजित किया जाए। नहीं तो आने वाले दिनों में पेन डाउन स्ट्राइक का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। इसलिए संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से सीधे तौर पर इसमें हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। संवाद