फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में दो लोगों की बेवजह पिटाई के आरोपों पर जांच के आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। जंजैहली के छतरी गांव के ब्रयोगी में जेसीबी ऑपरेटर की हत्या के मामले में पुलिस कर्मचारियों की ओर से दो लोगों की कथित पिटाई के मामले में एसपी मंडी ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी करसोग को सौंपा गया है।
पूरे मामले की जांच रिपोर्ट उन्हें एक सप्ताह के भीतर पुलिस अधीक्षक को सौंपनी होगी। बता दें कि दो लोगों ने एसपी मंडी को शिकायत सौंप कर जंजैहली पुलिस पर हत्या के मामले में मारपीट करने के आरोप लगाए थे। शिकायतकर्ता तारा चंद पुत्र किशोरी लाल गांव टपराच (रमहनी) और हेमराज पुत्र सोमदत्त गांव गरटेहड़ (रमहनी) के अनुसार जेसीबी ऑपरेटर की हत्या के मामले में उन्हें पुलिस की ओर से बिना वजह बुरी तरह से मारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे पुलिस को इस मामले के बारे में जानकारी दे रहे थे। वहीं, स्थानीय बीडीसी बिहारी लाल, बरोही प्रधान जयवंती देवी, मोहर सिंह, दिनेश राणा, सोमदत्त, जलराहू, रणजीत, किशोरी लाल, वीर सिंह, संजय कुमार, नरेश कुमार, अनूष राम, केसर सिंह, भगवान दास, बौद्ध राम, प्रवीण कुमार सहित अन्य लोगों ने भी पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उधर, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि आरोपों पर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी करसोग मामले की जांच करेंगी। जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें