फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुराह पहुंचे अफसरों की टीम के सामने प्रोजेक्ट का किया विरोध

विज्ञापन
सराज की मुरहाग पंचायत के सुराह गांव में लगने जा रहे हाइडल प्रोजेक्ट से प्रभावित ग्रामीणों की वस् - फोटो : Mandi
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। सराज घाटी की मुरहाग पंचायत के सुराह गांव में प्रस्तावित हाइडल प्रोजेक्ट से प्रभावित हो रहे ग्रामीणों की वस्तुस्थिति जानने के लिए वीरवार को एडीएम मंडी, तहसीलदार थुनाग और मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग सुंदरनगर ने सुराह गांव का दौरा किया।
विज्ञापन

इस मौके पर संघर्ष समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के सामने हाइडल प्रोजेक्ट का विरोध जताया। लोगों ने मांग उठाई कि कंपनी खड्ड के पानी को बिजली बनाने के उपयोग में लाएगी। इससे उनकी जमीन बंजर हो जाएगी और पेयजल के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ेगा।
संघर्ष समिति के प्रधान कुशाल सिंह, भाग सिंह, इंद्र, कृष्णा, नोरता देवी आदि ने जिला प्रशासन को चेताया कि जब तक उनके लिए सिंचाई और पेयजल का उचित प्रबंध नहीं किया जाता तब तक विद्युत प्रोजेक्ट का विरोध जारी रहेगा। ग्रामीणों के विरोध के चलते प्रोजेक्ट लगाने वाली कंपनी ने हाईकोर्ट में अपील की है। इसके बाद डीसी मंडी ने एसडीएम थुनाग को जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

उधर कांग्रेस नेता विजय पाल ने कहा कि जब तक ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं होता तब तक विरोध जारी रहेगा। वीरवार को वस्तुस्थिति जानने पहुंचे एडीएम मंडी और अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सुराह गांव के लोगों के लिए अलग से सिंचाई और पेयजल योजना पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों और संघर्ष समिति ने यह भी तर्क दिया कि जो पानी कंपनी बिजली बनाने के लिए उठाएगी उसे फिर उसी स्थान पर पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें