फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। करसोग नगर पंचायत के न्यारा वार्ड के युवक कमल देव (24) ने पंखे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

कमल देव बुधवार रात को अलग कमरे में सोने के लिए गया। दरवाजे में अंदर से कुंडी लगा ली। उस वक्त घर में युवक की मां, पत्नी सहित जीजा और बहन मौजूद थे।
युवक को खाना खाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो युवक ने दरवाजा नहीं खोला। उसे आवाज भी लगाई। इसके बाद खिड़की से अंदर देखा तो युवक फंदे पर झूलता पाया।
परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया और उसे नीचे उतार कर नागरिक चिकित्सालय करसोग पहुंचाया। यहां जांच के बाद युवक को मृत घोषित किया गया।
कमल देव घर का इकलौता चिराग था। वह अपने पीछे पत्नी सहित एक साल की बेटी को छोड़ गया है। थाना प्रभारी करसोग श्याम लाल शर्मा का कहना है कि न्यारा वार्ड में एक युवक कमल देव ने फंदा लगाकर जान दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें