फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अब हिमाचल में भी होगा लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के एकमात्र सिरडा पॉलिटेक्निक कॉलेज को मिली मंजूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। लैब टेक्नोलॉजी में करियर बनाने का अब हिमाचल प्रदेश में भी सुनहरा अवसर युवाओं को मिलने जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नई दिल्ली और हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला से डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी (डीएमएलटी) कोर्स को अप्रूव किया गया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश के एकमात्र सिरडा पॉलिटेक्निक कॉलेज नौलखा जिला मंडी को यह मान्यता प्रदान की गई है।
विज्ञापन

इस सत्र 2024 25 में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी कोर्स में डिप्लोमा शुरू किया गया है। 3 वर्ष का यह कोर्स करवाया जाएगा। इसमें मैट्रिक में 50 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले युवा इसमें प्रवेश पा सकते हैं। प्रथम चरण में 60 सीट आवंटित की गई हैं। संस्थान के एमडी इंजीनियर एनआर चौधरी ने बताया कि यह कोर्स अक्सर उन छात्रों की ओर से किया जाता है, जो मेडिकल तकनीशियन और लैब में काम करने की इच्छा रखते हैं। यह कोर्स छात्रों को हेल्थकेयर सिस्टम के बारे में विस्तार से सिखाता है, जिसमें विभिन्न बीमारियों का पता लगाने के लिए खून, यूरिन की जांच करना आदि शामिल है। एनआर चौधरी ने बताया कि डीएमएलटी कोर्स में नौकरी के अवसर मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी (डीएमएलटी) में डिप्लोमा करने से कई तरह के रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। जिनमें मेडिकल लेबोरेट्री तकनीशियन, पैथोलॉजी टेक्नीशियन और ब्लड बैंक तकनीशियन शामिल हैं। डीएमएलटी स्नातक अस्पतालों, क्लीनिकों, डायग्नोस्टिक प्रयोगशालाओं, निजी प्रयोगशालाओं, सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठनों और दवा कंपनियों में काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें