फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर नागरिक अस्पताल में न विशेषज्ञ, न ही दंत चिकित्सक

विज्ञापन
मंडी जिला के धर्मपुर में निर्माणाधीन नागरिक अस्पताल का आलीशान भवन। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। नागरिक अस्पताल धर्मपुर में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से रोगियों और तीमारदारों को हमीरपुर, मंडी या फिर शिमला के अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। करीब 40,000 लोगों के स्वास्थ्य का जिम्मा संभाले धर्मपुर चिकित्सालय में 50 फीसदी चिकित्सकों के पद रिक्त हैं। अन्य स्टाफ भी कम है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी नहीं है। इस कारण मरीजों को निजी चिकित्सालयों का सहारा लेना पड़ रहा है। मुफ्त में होने वाले अल्ट्रासाउंड के लिए डेढ़ हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। जनता को घर-द्वार स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इलाज के लिए समय और पैसा बरबाद हो रहा है। लोगों ने अस्पताल में सेवाएं बेहतर करने की मांग उठाई है। उधर, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि स्टाफ की कमी का मामला सरकार के ध्यान में है। अभी अस्पताल भवन का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में 16 में से आठ चिकित्सकों के पद भरे हैं। दंत चिकित्सक का पद रिक्त है। लैब तकनीशियन, ऑपथोलमिक अधिकारी का पद नहीं भरा गया है। गायनी, मेडिसिन और शिशु रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त हैं। (संवाद)
...
जल्द ही बनेगा सौ बिस्तरों वाला अस्पताल
स्थानीय विधायक एवं जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि धर्मपुर में सौ बिस्तरों वाले अस्पताल का भवन निर्माणाधीन है। कार्य युद्धस्तर पर जारी है और जल्द ही नए भवन में ओपीडी शुरू हो जाएगी। उसके बाद लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।
सरी गांव के रहने वाले नवीन पराशर ने कहा कि उन्हें मेडिसिन विशेषज्ञ से राय लेने को कहा गया है। यहां है नहीं तो अब शिमला या मंडी जाना पड़ेगा। विशेषज्ञों की तैनाती यहां आवश्यक है।
...
रिछली निवासी ज्ञान चंद का कहना है कि उन्हें दंत चिकित्सक से उपचार करवाना था। डेंटल डॉक्टर न मिलने से अब उन्हें मंडी जाना पड़ेगा। इससे समय और पैसा बरबाद होगा।
...
सरी के ही भवानी दत्त के कहा कि सिविल अस्पताल धर्मपुर में सभी सुविधाएं होनी चाहिए। लोग दूरदराज से आते हैं। अल्ट्रासाउंड और अन्य सुविधाएं न होने से परेशानी होती है। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होनी चाहिए।
...
व्यापार मंडल धर्मपुर के सचिव भूप सिंह ने बताया कि नागरिक अस्पताल धर्मपुर का भवन जल्द बनना चाहिए। दूरदराज के लोगों को इलाज में मुश्किल आ रही है। रोगियों को शिमला, मंडी या हमीरपुर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें