जोगिंद्रनगर एथलेटिक सेंटर में आयोजित जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़िय
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एथलेटिक प्रशिक्षण केंद्र जोगिंद्रनगर में मंगलवार को क्रॉस कंट्री की दस किमी की पुरुष स्पर्धा में हटगढ़ (सुंदरनगर) के रमेश कुमार प्रथम रहे। मंडी के अनीश चंदेल दूसरे और मंडी के ही राजेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। 10 किलोमीटर महिला वर्ग में सुंदरनगर की मंजुला प्रथम, जोगिंद्रनगर की तमन्ना दूसरे और लडभड़ोल की शिखा तीसरे स्थान पर रही।
अंडर-20 आयु वर्ग लड़कों में जोगिंद्रनगर के रोहित, मंडी के भुवनेश्वर तथा जोगिंद्रनगर के रोहिल कुमार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग में लड़कियों में जोगिंद्रनगर की गंगा, आस्था और शिया ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-18 आयु वर्ग लड़कों में सुंदरनगर हटगढ़ के रोहित पहले, जोगिंद्रनगर के राहुल दूसरे और राजिंद्र तीसरे स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग लड़कियों में जोगिंद्रनगर की ज्योति पहले, सुंदरनगर की मानसी दूसरे तथा लडभड़ोल की सेजल कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में विधायक प्रकाश राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा सकारात्मक सोच बनाए और मेहनत करें। प्रतियोगिता का आयोजन पीपल्स फिटनेस एवं स्पोर्ट्स डेवलेपमेंट ट्रस्ट और गोपी युवक मंडल मंगयाल ने किया।
प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने बताया कि जिलास्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में चयनित खिलाड़ी आगामी 14 नवंबर को कुल्लू में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया, प्रशिक्षक शालू ठाकुर, भूरी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद