फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई चौक में वाहनों की टक्कर, लगा जाम

विज्ञापन
मंडी के आईटीआई चौक के समीप तेल ले जा रहे टैंकर और कार के बीच हुई टक्कर। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। शहर में आईटीआई चौक के समीप एक तेल टैंकर और कार के बीच टक्कर होने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों चालकों के बीच समझौता होने से मामला दर्ज नहीं हुआ। वाहनों को हटा कर यातायात सुचारु करवाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मंडी स्थित आईटीआई चौक के समीप भारतीय सेना के लिए पेट्रोल की आपूूर्ति लेकर जा रहे टैंकर के साथ कुल्लू की तरफ जा रही एक कार से भिड़ंत हो गई। इससे जाम लग गया।
करीब डेढ़ बजे पुलिस के पहुंचने पर दोनों चालकों में समझौता हो गया। इससे मामला दर्ज नहीं हो पाया। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु किया। टैंकर चालक किशोर कुमार निवासी जम्मू-कश्मीर ने बताया कि पंजाब से पेट्रोल की आपूर्ति लेकर लेह लद्दाख जा रहा था।
विज्ञापन

कुल्लू जा रहे वाहन चालक कमलजीत निवासी रामशीला ने बताया कि वह अपनी साइड से जा रहा था। ऐसे में टैंकर चालक ने टक्कर मार दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने बताया कि दोनों वाहन चालकों में समझौता हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें