फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को वर्दी जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में वर्दी से वंचित रहे आठ शिक्षा खंडों के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को शीघ्र ही वर्दी बांटी जाएगी। वर्दी के सैंपल की रिपोर्ट नहीं आने से यह वितरण नहीं हो पाया था। अब सैंपल पास हो गए हैं।
विज्ञापन

इसलिए विभाग ने सभी शिक्षा खंडों के अधिकारियों को वर्दियों का वितरण शुरू करने को कहा है। सिलाई का खर्च विभाग ने विद्यार्थियों के खातों में डाल दिया है।
अटल वर्दी योजना के तहत जिले के आठ शिक्षा खंडों के छठी से बारहवीं कक्षा के 35,000 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। इन शिक्षा खंडों में मंडी, थलौट, बलद्वाड़ा, चौंतड़ा, रिवालसर, लडभड़ोल, भंगरोटू और साईंगलू शामिल हैं। इन्हें स्कूल शुरू होने के तीन माह के बाद भी वर्दियां नहीं मिल पाई थीं।
विज्ञापन

इसके चलते विद्यार्थियों और अभिभावकों में रोष था। उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुदेश कुमार ने बताया कि आठ शिक्षा खंडों में वर्दी का वितरण सैंपल की रिपोर्ट नहीं आने के कारण लटक गया था। अब सैंपल पास हो गए हैं और वर्दी का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें