फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग स्टार हरियाणा और जिंक फुटबाल अकादमी ने जीते मैच

विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में खेली जा रही अखिल भारतीय ग्रीष्मकालीन फुटबाल प्रतियोगिता के मैच में गोल क? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में चल रही 50वीं अखिल भारतीय ग्रीष्मकालीन फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मैच खेले गए।
विज्ञापन

पहला मैच मॉर्निंग स्टार हरियाणा और परम एफसी जम्मू के मध्य खेला गया। इसमें मॉर्निंग स्टार हरियाणा ने एकतरफा मुकाबले में 4-0 से विजय प्राप्त की। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी सुशांत शर्मा ने बताया कि पहला गोल जीवेश ने खेल के 29वें मिनट में किया।
दूसरा गोल 45वें, तीसरा गोल 61वें मिनट में किया गया। 68वें मिनट में मुकेश ने चौथा गोल कर मैच 4-0 से जीत लिया। दूसरा मैच ट्राईअंफ एफसी हिमाचल और जिंक फुटबाल अकादमी राजस्थान के मध्य खेला जाएगा। यह मैच काफी संघर्षपूर्ण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यांतर के बाद खेल के 58वें मिनट में जिंक फुटबाल अकादमी के सोनू ने पहला गोल किया। दूसरा गोल मैच के 82वें मिनट में आशीष ने किया। मैच 2-0 से जिंक फुटबाल अकादमी राजस्थान ने जीत लिया। संवाद
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें