द्रंग (मंडी)। पधर क्षेत्र के इलाका दुंधा में आयोजित लखदाता मेले की कुश्ती स्पर्धा में कुफरी के विजय ने जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में विजय ने मंडी के अंग्रेज की पीठ लगाई। मेला कमेटी ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया।
सोमवार को लखदाता मेला संपन्न हो गया। इसमें विधायक जवाहर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेले में पधारे माता जालपा भगवती और आराध्य देव पाइंदल ऋषि की पूजा-अर्चना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम और रस्साकशी प्रतियोगिता में चेली पंचायत के कृष्णा महिला मंडल ने दबदबा बनाए रखा। कृष्णा महिला मंडल रस्साकशी प्रतियोगिता में विजेता रहा। कव्वाली और लोकनृत्य स्पर्धा में भी महिलाओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस दौरान पंचायत प्रधान संजय कुमार, उपप्रधान ओम प्रकाश ठाकुर, रूपलाल कटारिया आदि गण्यमान्य मौजूद रहे। संवाद