फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा, बीच हाईवे में बैठ गए

विज्ञापन
मंडी बस स्टैंड में चक्का जाम करने की कोशिश करते युवाओं को हटाते पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/मंडी। सेना भर्ती नियमों में संशोधन और हाल ही में हुई भर्ती प्रक्रिया के रद्द होने पर जिले के युवाओं में केंद्र सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। मंडी और जोगिंद्रनगर में अग्निपथ योजना पर भड़के युवाओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

युवाओं ने जोगिंद्रनगर थाना के सामने मंडी-पठानकोट हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। युवा नारेबाजी करते हुए बीच सड़क में बैठ गए। पुलिस को प्रदर्शन कर रहे युवाओं को जबरन उठाना पड़ा। वहीं, मंडी के सेरी मंच पर युवाओं ने तिरंगा लेकर प्रदर्शन किया।
मोदी सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए युवाओं ने शहर में रैली निकाली। एडीएम मंडी के माध्यम से रक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। जोगिंद्रनगर और मंडी में वीरवार सुबह 10:30 बजे युवा जुटने शुरू हो गए। करीब 12 बजे तक प्रदर्शन हुआ। युवाओं का कहना था कि अग्निपथ भर्ती योजना को रद्द किया जाए। पहले हुई भर्ती को रद्द न किया जाए। संवाद
विज्ञापन

...
युवाओं के साथ कांग्रेसी भी उतरे विरोध में
जोगिंद्रनगर में युवाओं के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के नेता भी शामिल हुए। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, नरेश खनोड़िया, अजय धरवाल और सौरभ जसवाल ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। साथ ही सेना भर्ती के नियमों में संशोधन को निरस्त करने की मांग उठाई।
...
विरोध प्रदर्शन करने वालों के बयान लिए
जोगिंद्रनगर में युवाओं के उग्र विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने थाने में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। शहर में पुलिस बल के साथ पेट्रोलिंग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान शहर का माहौल खराब करने वालों के नाम भी कलमबद्ध किए।
...
खून पसीना बहा कर ग्राउंड क्लीयर किया
मंडी में प्रदर्शन कर रहे युवाओं में प्रवीण, मनोज, दीपक और प्रताप ने कहा कि डेढ़ साल पहले सेना भर्ती में युवाओं ने खून पसीना बहा कर ग्राउंड क्लीयर किया। अब केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना लागू करने के साथ साथ इन भर्तियों को रद्द करने का निर्णय किया है। यह युवाओं के साथ धोखा है। इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें