मंडी के पड्डल में ब्यास किनारे स्थित शिव शंभू महादेव के दर्शन करते श्रद्वालु। संवाद
- फोटो : Mandi
मंडी। सावन महीने में छोटी काशी के मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक जारी है। रविवार को छुट्टी होने के चलते विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़ देर शाम तक बाबा के दर्शनों और जलाभिषेक के लिए लगी रही।
सुबह के समय मंडी के पड्डल में ब्यास किनारे स्थित शिवशंभू महादेव के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आराध्य देव बाबा भूतनाथ मंदिर में भी भोले बाबा को जलाभिषेक, बिल्बपत्र, फल, फूल चढ़ाने का सिलसिला जारी रहा।
एकादश रुद्र मंदिर में भी 16 जुलाई से ओम नम: शिवाय का जाप चल रहा है। इसमें भक्त बारी-बारी गद्दी पर बैठकर ओम नम: शिवाय के जाप कर रहे हैं। इसके साथ शहर के बीचोंबीच महामृत्युंजय मंदिर में भी भक्तों की कतारें जलाभिषेक के लिए लगी रहीं।
बाबा भूतनाथ मंदिर के पुजारी देवानंद सरस्वती ने बताया कि मंदिर में हर रोज जलाभिषेक किया जा रहा है। और हर सोमवार को खीर का भंडारा लगाया जा रहा।