फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई मंडी में सीखिए मोबाइल की मरम्मत करना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। महिला आईटीआई मंडी में कौशल विकास निगम के सौजन्य से दो नए कम अवधि वाले कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। यहां पर मोबाइल और टैबलेट की मरम्मत में दक्ष किया जाएगा। कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान भी प्रदान किया जाएगा। दोनों ही कोर्स नि:शुल्क होंगे।
विज्ञापन

इन दोनों कोर्स में एक मोबाइल हैंडसेट एंड टैबलेट तकनीशियन और दूसरा डाटा एंट्री ऑपरेटर है। इन दोनों कोर्स के लिए आईटीआई की ओर से 45 पदों के लिए काउंसलिंग की जाएगी। इसके लिए आईटीआई ने इच्छुक अभ्यर्थियों से 31 मार्च तक आवेदन मांगे हैं।
30 सीटें हैंडसेट तकनीशियन और 15 सीटें डाटा एंट्री ऑपरेटर के भरी जानी हैं। प्रतिदिन दो घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 300 से 400 घंटों का होगा। आईटीआई प्रबंधन ने कहा कि सभी पदों के लिए काउंसलिंग चार अप्रैल को आईटीआई मंडी में की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस कोर्स के लिए दसवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

आईटीआई की प्रधानाचार्या हितेश शर्मा ने बताया कि कोर्स पूरा करने वाले युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। अपना स्वरोजगार करने वाले युवाओं की मदद की जाएगी। जो भी ये कोर्स करना चाहता है वह आईटीआई मंडी में संपर्क कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें