फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग डंपिंग साइट पर ग्रामीणों ने लौटाया कूडे़ से भरा ट्रैक्टर

विज्ञापन
करसोग में डंपिंग साइट से ट्रैक्टर को वापस भेजते ग्रामीण। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। नगर पंचायत करसोग की डंपिंग साइट को लेकर ग्रामीणों और नगर पंचायत के बीच लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। केलोधार के बालना गांव में की जा रही डंपिंग के विरोध में पंचायत भी सामने आ गई है। शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने डंपिंग साइट पर कूड़ा लेकर आए ट्रैक्टर को रोक कर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

पार्षद, कनिष्ठ अभियंता सहित नगर पंचायत की अध्यक्ष सीमा गुप्ता विवाद सुलझाने मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी। लोगों का कहना था कि कूड़े-कचरे को बिखरने से रोकने के लिए नगर पंचायत ने डंपिंग साइट के चारों ओर बाउंड्री वाल लगाने का आश्वासन दिया था लेकिन यह कार्य पूरा नहीं हुआ।
ऐसे में गंदगी फैलने से डंपिंग साइट पर जानवरों का आतंक बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवरों की वजह से करीब 85 बीघा कृषि योग्य भूमि के बंजर होने की नौबत आ गई है। ऐसे में डंपिंग साइट को तुरंत प्रभाव से हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत केलोधार के प्रधान मोहर सिंह का कहना है कि बालना गांव में पांच साल पहले डंपिंग साइट चिह्नित की गई थी। इसके लिए ग्राम पंचायत ने कोई एनओसी जारी नहीं किया है। अब कूड़ा अधिक फैलने की वजह से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। कूड़ा लेकर आ रहे ट्रैक्टर को लौटा दिया है।
नगर पंचायत करसोग की अध्यक्ष सीमा गुप्ता का कहना है कि ग्रामीण डंपिंग साइट का विरोध कर रहे हैं। इस कारण कूड़ा एकत्रित करने में बाधा आ रही है। कहा कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें