स्यांज में निरीक्षण कुटीर का शिलान्यास करते जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर।
- फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। जलशक्ति महेंद्र सिंह ठाकुर ने नाचन के स्यांज में 1.71 करोड़ से बनने वाले निरीक्षण कुटीर का शिलान्यास किया। उन्होंने हटगढ़ स्कूल में 1.30 करोड़ की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम और स्टेज की आधारशिला रखी।
उन्होंने कहा कि साल 2024 तक हिमाचल की सभी पुरानी पेयजल योजनाओं का जीर्णोद्धार होगा। उन्होंने नाचन विधानसभा क्षेत्र में पौने 6 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। इसके बाद स्यांज और हटगढ़ में जनसभा की।
नाचन के विधायक विनोद कुमार भी उनके साथ रहे। हटगढ़ में पशु चिकित्सालय भवन की आधारशिला, बग्गी मंडल की उठाऊ सिंचाई योजना के ट्यूबवेल नंबर 7 और ट्यूबवेल नंबर 8 का उद्घाटन किया। स्यांज- नांडी-छपराहण और देव बंगरोह पेयजल योजनाओं के लिए 11.56 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की।
स्यांज में जलशक्ति विभाग के जेई सेक्शन खोलने की घोषणा की। कानूनगो सर्किल स्यांज में सोमवार से कानूनगो के नियमित तौर पर बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बागा महिला मंडल को भवन निर्माण के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल और नाचन मंडल के भाजपा अध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर ने भी जनसभा में अपने विचार रखे। इस मौके एसडीएम गोहर रमन शर्मा, एसडीएम बल्ह स्मृतिका ठाकुर नेगी, भाजपा महामंत्री हुकम ठाकुर, जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता उपेंद्र वैद्य, राम पंचायत स्यांज के प्रधान मनोज कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
000