सुंदरनगर की निहरी तहसील क्षेत्र में बारिश के कारण ढहा स्लेटपोश रिहायशी मकान।
- फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के निहरी क्षेत्र में सोमवार रात हुई बारिश में दो कमरों का रिहायशी मकान गिर गया है। यह मकान अहिल्या देवी पत्नी रमेश कुमार निवासी दसाहल मुहाल बाड़ा का था।
महिला को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि प्रभावित परिवार की हरसंभव सहायता की जाए।
तहसीलदार सुंदरनगर जगदीश कुमार ने बताया कि स्लेटपोश मकान ढहने से अहिल्या देवी को हुए नुकसान की रिपोर्ट हल्का पटवारी से तलब की गई है। प्रभावित परिवार कीक हरसंभव मदद की जाएगी। संवाद