फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मील के पास भूस्खलन से सात घंटे अवरुद्ध रहा हाईवे, वाहनों में फंसे यात्री

विज्ञापन
राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर सात मील के पास भूस्खलन से बंद यातायात। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। राष्ट्रीय उच्चमार्ग चंडीगढ़-मनाली सात मील के पास भूस्खलन के कारण करीब सात घंटे तक बाधित रहा। शुक्रवार देर रात दो बजे से सुबह नौ बजे तक मार्ग बंद रहने से यात्रियों और पर्यटकों को वाहनों में ही रात काटनी पड़ी। शनिवार सुबह एनएचएआई ने मशीनरी की मदद से मार्ग को बहाल कर यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन

इस दौरान वाया कमांद-बजौरा वैकल्पिक मार्ग पर आवाजाही जारी रही। वहां भी भारी जाम से लोग बेहाल रहे। सात मील से सौली खड्ड तक जाम की स्थिति रही। इस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ वाहनों को पुलिस की मदद से पंडोह की तरफ वाया गोहर-बग्गी मार्ग से रवाना करवाया गया।
मंडी से कुछ वाहन वाया कटौला मार्ग से कुल्लू-मनाली की तरफ रवाना हुए। इस दौरान लंबी दूरी वाली बाहरी राज्यों और एचआरटीसी की बसें रातभर जाम में ही फंसी रहीं।
विज्ञापन

मंडी बस स्टैंड और पंडोह की तरफ बसों का इंतजार कर रहे लोगों को भी परेशानी हुई। फोरलेन निर्माण के चलते पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। शुक्रवार दोपहर हुई बारिश के बाद भी सात मील के पास दोपहर साढ़े तीन से चार बजे तक आधा घंटा जाम लग गया था। इसे बाद में एनएचएआई ने बहाल कर दिया था। आधी रात को दोबारा भूस्खलन होने से हाईवे यातायात के लिए बाधित हो गया।
इससे सैकड़ों लोगों को जाम में फंस कर वाहनों में रात गुजारनी पड़ी। शनिवार सुबह मार्ग को बहाल करवा दिया गया है। इस बारे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने बताया कि रातभर बंद रहे उच्च मार्ग को बहाल कर दिया गया है। सभी वाहन सुचारु रूप से चल रहे हैं। करीब सात घंटे तक यातायात बाधित रहा है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें