फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से सेब, प्लम और खुमानी को खासा नुकसान

विज्ञापन
सराज घाटी की पखरैर पंचायत में भारी ओलावृष्टिसे सेब की सुरक्षा के लिए लगाई जालियां क्षतिग्रस्त ह? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराजघाटी में दो दिनों से ओलावृष्टि का कहर जारी है। वीरवार को ग्राम पंचायत पखरैर के गांव रकचुई, खाटूखन्यार, थाच, वरकाबली, भ्राड़, चिलमगाड, प्याला, मुराहला, लांब आदि गांवों में जमकर ओलावृष्टि हुई। देखते ही देखते सड़क, खेत और अन्य जगह पर सफेद चादर बिछ गई।
विज्ञापन

थुनाग के साथ लगती ग्राम पंचायत पखरैर में ओले इस कदर बरसे कि किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान सेब, मटर, गेहूं, जौ सहित अन्य नकदी फसलों को हुआ है।
इसके साथ स्टोन फ्रूट प्लम, खुमानी की फसल को भी नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत पखरैर के वार्ड पंच सोहनलाल, योगराज, खेम सिंह, इंद्र सिंह, तुले राम, धर्मचंद, हेम सिंह आदि ने बताया कि ओलावृष्टि से सेब की फसल को खासा नुकसान हुआ है। सेब को बचाने के लिए लगाई गई जालियां (नेट) भी क्षतिग्रस्त हो गईं। ओलावृष्टि के बाद इलाके में खेत बर्फ की तरह सफेद हो गए।
विज्ञापन

किसानों-बागवानों ने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें फसल के नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। एसडीम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि संबंधित पटवारी को नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद इसे विभागीय अधिकारियों को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें