फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न कंपनी को आवागमन के लिए बंद की सड़कें व रास्तेक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के डैहर में फोरलेन निर्माण करने वाली कंपनी की ओर से पंचायत निर्मित लाखों रुपये की सड़कों पर भारी भरकम मशीनें गुजारने के बाद हुए नुकसान पर पंचायत भड़क गई है। शनिवार को प्रधान कुसुमलता सोनी और उपप्रधान राजेश धीमान सहित वार्ड सदस्यों, ग्रामीणों ने फोरलेन निर्माण में लगी मशीनरी के लिए पंचायत मार्ग से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद फोरलेन निर्माण करने वाली कंपनी ने सुंदरनगर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। मौके पर पहुंचे डैहर पुलिस चौकी के दल ने पंचायत प्रतिनिधियों से बातचीत कर समस्या का हल निकालने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। डैहर पंचायत प्रधान कुसुमलता सोनी और उपप्रधान राजेश धीमान ने कहा कि लंबे समय से पंचायत के क्षेत्राधिकार में फोरलेन निर्माण कंपनी बेरोकटोक सड़कों पर आवागमन कर रही है।
यहां पर भारी भरकम मशीनरी गुजारने के कारण लाखों रुपयों की लागत से निर्मित सड़कों को नुकसान पहुंचा है। पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ माह पूर्व संबंधित निर्माण कंपनी ने पंचायत की सड़कों को सुधारने की बात कही थी लेकिन ऐसा नहीं किया। इसके कारण अब मजबूर होकर पंचायत को रास्ता बंद करने का फैसला लेना पड़ा है।
विज्ञापन

फोरलेन निर्माता कंपनी को पंचायत क्षेत्राधिकार में केवल एक ही सूरत में वाहनों की आवाजाही करने दी जाएगी अगर कंपनी नुकसान की भरपाई करे। पंचायत ने एसडीएम सुंदरनगर और डीएसपी को भी शिकायत भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें