फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनजीईसी के चार प्रशिक्षु 6 लाख सीटीसी पर चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग संस्थान सुंदरनगर (जेएनजीईसी) के बीटेक टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के चार छात्रों को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड मुंबई में पॉलिएस्टर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग ट्रेनी के रूप में 6 लाख प्रतिवर्ष सीटीसी के साथ प्लेसमेंट किया गया है।
विज्ञापन

सीटीसी के अतिरिक्त चयनित छात्र वार्षिक एकमुश्त बोनस के हकदार भी होंगे। इन्हें अन्य भत्तों के साथ 12 महीने का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दो लाख अतिरिक्त मिलेंगे। चुने गए छात्रों में रितेश राणा, अर्पित संदल, शगुन और चिराग ठाकुर शामिल हैं।
संस्थान के निदेशक एवं प्राचार्य प्रो. एसपी गुलेरिया ने बताया कि उपलब्धि पर छात्रों, उनके अभिभावकों और प्राध्यापक वर्ग को बधाई दी है। कहा कि विभाग के कई पूर्व छात्र कपड़ा उद्योगों और सरकारी विभागों में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के तीन विद्यार्थियों को नाहर ग्रुप पंजाब में प्लेस किया गया है। वर्धमान ग्रुप से कुछ के रिजल्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा कि संस्थान के चार छात्रों ने गेट 2021 की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। इनमें आशी सूद, श्वेता सिंह, साक्षी शर्मा और जागृति ठाकुर भी शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें