फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड टीम ने सीआरसी एकादश को 111 रन से हराया

विज्ञापन
सुंदरनगर में राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के उपलक्ष्य में आयोजित क्रिकेटप्रतियोगिता के शुभारंभ पर ? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले के उपलक्ष्य पर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले मैच में बिजली बोर्ड ने सीआरसी एकादश को 111 रनों से हराकर जीत दर्ज की है। बिजली बोर्ड की टीम ने 20 ओवर में 174 रन बनाए।
विज्ञापन

इसमें नरवीर ठाकुर ने 49 गेंदों में 67 रन की पारी खेली। राजीव ने भी 45 और रवि शर्मा ने 25 रन बनाए। सीआरसी एकादश की ओर से विनय और चमन लाल ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीआरसी की टीम 15 ओवर में मात्र 63 रनों पर ही ढेर हो गई।
बिजली बोर्ड के खिलाड़ी रवि शर्मा ने 7, रवि कुमार ने दो और अबेराज ने एक विकेट लिया। हरफनमौला प्रदर्शन करने पर रवि शर्मा को मैन आफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक राकेश जंवाल ने किया। इस मौके पर एसडीएम धर्मेश रामोत्रा, डीएसपी दिनेश कुमार, कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीपी कौशल, पूर्व प्राचार्य डॉ. पीएस गुलेरिया, डॉ. अजय कपूर, डॉ. पवन जंवाल, नप अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, ओपी नायक, अनिल गुलेरिया, डॉ. शशि कांत शर्मा, एसएचओ अंकुर शर्मा, क्रिकेट कोच दिव्या प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक राकेश जंवाल ने खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इनमें बीबी बेहल, सागर, हीरा सिंह ठाकुर, अश्वनी कुमार, दिव्या प्रकाश, आशीष चौधरी, राम सिंह, कमलेश सेन, डीआर चौधरी, डिंपल, इंदू राघवा, बीएस सेन, पीएस गुलेरिया, हरि सिंह, रोशन धीमान, ज्ञान वर्मा, हरनाम सिंह, डॉ. सीपी कौशल, प्रेम सागर, युवा सेवाएं खेल अधिकारी नरेश वर्मा, राज कुमार, सुशील कुमार, अशोक गौतम, रजनी शर्मा, पंकज, परस राम, प्रेम दास पथिक और संजीव राणा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें