फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में बने टैंक में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत

Sun, 11 Dec 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सजाओपिपलू पंचायत के चौकी गांव में एक दो वर्षीय बच्ची की घर के आंगन में बने टैंक में डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मौत से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परिजनों ने घर के आंगन में पांच फुट का पानी का टैंक बनाया था। मृतक बच्ची के दादा कर्मचंद राणा ने बताया कि शनिवार देरशाम गलती से आंगन के कोने पर टैंक के ऊपर लगाए ढक्कन को किसी ने हटा दिया था। शाम को बच्ची खेलते-खेलते टैंक के कोने के पास चली गई।
विज्ञापन


वह गलती से पानी के टैंक में गिर गई। सभी परिजन कार्यों में व्यस्त थे। काफी देर तक जब बच्ची नहीं मिली तो पजिरनों ने बच्ची को तलाशना शुरू किया। तभी परिजनों का टैंक में पानी के ऊपर बच्ची का शव दिखाई दिया। बच्ची के माता-पिता पंजाब में नौकरी करते हैं। दोनों पेशे से शिक्षक हैं। पंचायत प्रधान कमलेश कुमार ने कहा कि बच्ची की मौत से गांव में शोक की लहर है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें