फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत कक्षों में नहीं उठाते फोन

Sun, 22 Nov 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले के विद्युत शिकायत कक्ष में बिजली जाने पर शिकायत करना उपभोक्ताओं के लिए परेशानी बन गया है। शिकायत कक्षों में कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन


कई कोशिश के बाद नंबर लगने पर शिकायत ली जाती है। बिजली गुल होने पर घरों समेत दुकानों में उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दियों की दस्तक के साथ जिलाभर में अघोषित विद्युत कटों का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन इस संबंध शिकायत के लिए शिकायत कक्ष स्थापित किए गए हैं और नंबर भी डिस्पले किए गए हैं। इन नंबरों पर कॉल करने पर मात्र घंटियां ही सुनाई पड़ती हैं।

लोगों की शिकायत के बाद हकीकत जांचने के लिए ‘अमर उजाला’ ने रविवार को विद्युत बोर्ड के शिकायत कक्षों के लैंडलाइन नंबरों पर नियमित अंतराल में कॉल कर रियलिटी चेक की। रियलिटी चेक में अधिकतर शिकायत कक्षों की सेवाएं बदहाल तो कुछ की सेवाएं बढ़ियां भी थीं। लोगों ने इस मामले में बोर्ड से उचित कार्रवाई का आग्रह किया है।
विज्ञापन


मंडी शिकायत कक्ष चुस्त
विद्युत बोर्ड के शिकायत कक्ष मंडी के नंबर 01905-222923 पर 02:42 बजे पहली बार कॉल की गई। कर्मचारी ने तुरंत फोन उठा लिया और बिजली संबंधी पेश आ रही दिक्कत की सूचना देने का आग्रह किया।

सुंदरनगर शिकायत कक्ष पास
विद्युत बोर्ड के शिकायत कक्ष सुंदरनगर के नंबर 01907-267041 पर कॉल 02:45 मिनट पर की गई। कर्मचारी ने दूसरी ही घंटी पर फोन उठा लिया।

धर्मपुर शिकायत कक्ष का नंबर अस्थायी रूप से बंद
धर्मपुर शिकायत कक्ष के नंबर 01905-272860 पर पहली कॉल 02:49 बजे की गई। नंबर अस्थायी रूप से बंद होने की आवाज मिली। दूसरी बार 02:57 बजे कॉल की गई। पुन: नंबर अस्थायी रूप से बंद होने बारे आवाज सुनाई दी। इस संबंध में बोर्ड के अधिशासी अभियंता संत राम गर्ग ने बताया कि शनिवार से एक्सचेंज में दिक्कत होने के कारण सब डिवीजन व शिकायत कक्ष का नंबर ठप है।

सरकाघाट शिकायत कक्ष में लापरवाही
सरकाघाट शिकायत कक्ष के नंबर 01905-230579 पर पहली कॉल 02:53 बजे की गई। घंटियां बजती रहीं, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाया। 02:57 मिनट पर दूसरी बार कॉल की गई। फोन पर घंटियां जाती रहीं, फोन रिसीव नहीं किया गया। तीसरी बार 03:03 मिनट पर कॉल की गई। किसी ने फोन नहीं उठाया। चौथी बार 03:09 पर कॉल की गई। शिकायत लेने के लिए कॉल रिसीव नहीं की गई। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि छुट्टी वाले दिन दो कर्मचारी शिकायत कक्ष में मौजूद रहते हैं। हो सकता है दोनों शिकायत मिलने पर मरम्मत कार्य के लिए फिल्ड गए हों।
विज्ञापन


नगवाईं शिकायत कक्ष का नंबर ठप
नगवाईं शिकायत कक्ष के नंबर 01905-287177 पर पहली कॉल 03:00 बजे की गई। नंबर अस्थायी रूप से काम नहीं कर रहा है, की टोन मिली। दूसरी बार 03:08 मिनट पर कॉल की गई। नंबर ठप होने की आवाज सुनाई दी। इस पर एसडीओ वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिकायत लेने के लिए कर्मचारी मौजूद रहते हैं। फोन में आ रही दिक्कत को चेक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें