बनेहड़ के प्रभावित किसान अधिशासी अभियंता जोगिंद्रनगर को मांगपत्र सौंपते हुए।
- फोटो : Mandi
मंडी। विकास खंड द्रंग की रोपापधर पंचायत के बनेहड़ गांव में भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त हुई फसल का प्रभावित किसानों ने मुआवजा देने की मांग उठाई है। प्रभावितों ने लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर के अधिशासी अभियंता को मांगपत्र सौंपा है।
कहा कि भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त हुई मक्की की फसल का उन्हें मुआवजा दिया जाए। प्रभावित किसानों ने पंचायत प्रधान रीता देवी की अगुवाई में अधिशासी अभियंता से मांग उठाई है कि मक्की की फसल का मुआवजा देने सहित भूस्खलन की चपेट में आई जमीन पर क्रेटवॉल लगाए जाएं ताकि भूमि को संरक्षित किया जा सके।
प्रभावित किसान खिड़कू राम, तेज राम, सुभाष चंद, टेक चंद, बुद्धि सिंह, सोमदत्त और धमेश्वर सिंह ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग की निर्माणाधीन सड़क के चलते उनकी जमीन को भारी नुकसान पहुंचा है। मक्की की फसल बरबाद हो गई है। पंचायत प्रधान ने बताया कि अधिशासी अभियंता ने आश्वस्त किया है कि प्रभावित किसानों को राहत प्रदान की जाएगी। संवाद