फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के साथ देवी-देवताओं ने भी दी गणपति बप्पा को दी विदाई

विज्ञापन
मंडी में विसर्जन के लिए गणपति मूर्ति को ले जाते श्रद्धालु। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। छोटी काशी मंडी में रविवार को गणपति मूर्ति के विसर्जन के लिए निकाली शोभायात्रा में देवी-देवताओं ने भी शिरकत की। शहर ढोल नगाड़ों और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना...के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने हनुमानघाट के समीप ब्यास नदी में विसर्जन किया।
विज्ञापन

इससे पहले रविवार दोपहर शहर के विभिन्न पंडालों में गणेश प्रतिमाओं को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न देवी-देवताओं के रथ ढोल नगाड़ों की ताल पर झूमते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। इनमें समखेतर से शाकंबरी माता, काली माता, देव माहूंनाग मंडी शहर में गणेश उत्सव में शिरकत करने पहुंचे।
मंडी शहर में 10 सितंबर से ही विभिन्न स्थानों पर गणेश पंडाल सजाए गए थे। इनमें बाबा भूतनाथ मंदिर में विराजे गणेश जी की तीन प्रतिमाओं में से एक को छोड़ कर अन्य सभी स्थानों पर रखी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को धूमधाम के साथ किया गया। ऐतिहासिक सिद्ध गणपति मंदिर में रविवार को सुबह हवन पाठ का आयोजन किया गया। नीलकंठ महादेव मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, बगलेश्वरी मंदिर, टारना वार्ड में भी गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर हवन कुंड में आहुतियां डालीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर सिद्ध गणपति मंदिर और बाबा भूतनाथ मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसके पश्चात गणपति मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ गणेश प्रतिमा को अस्पताल रोड, स्कूल बाजार से माधोराय मंदिर, चौहटा बाजार, मोती बाजार, समखेतर होते हुए हनुमानघाट के पास ब्यास नदी में ले जाकर विसर्जित कर दिया। इस अवसर पर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदा किया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें