फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में भुवनेश्वरी ने मारी बाजी

विज्ञापन
वल्लभ कॉलेज मंडी की वार्षिक एथलेटिक्स मीट के दौरान दौड़ स्पर्धा में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी की दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने किया। खेलों में खिलाड़ियों ने खूब जोश दिखाया। 800 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ प्रतिस्पर्धा में मनस्वी ने प्रथम स्थान हासिल किया। सौरभ दूसरे और विजय कुमार ने तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में हितेश कुमारी प्रथम, रीता देवी द्वितीय और शब्बू तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

100 मीटर यानी फर्राटा दौड़ में (महिला वर्ग) भुनेश्वरी ठाकुर पहले, प्रेरणा दूसरे और प्रीति ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में (पुरुष) संतोष कुमार प्रथम, विभोर सेन द्वितीय और संतोष कुमार ने ही तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद प्रतिस्पर्धा (पुरुष) में मनोज ने 5 फीट का जंप लगा कर प्रथम स्थान अर्जित किया। अक्षय कुमार ने द्वितीय और अभिषेक ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
मार्चपास्ट रहा आकर्षण का केंद्र
राष्ट्रीय कैडेट कोर वायु सेना विंग और एनसीसी आर्मी विंग ने भव्य मार्च पास्ट किया। एसपी मंडी ने मार्चपास्ट की सलामी ली। इस दौरान कैडेट्स में गजब का उत्साह देखा गया। मीडिया समन्वयक सहायक प्रोफेसर डॉ. चमन ने कहा कि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन

..
ये रहे मौजूद
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी नरेश ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, बॉक्सिंग कोच भूपेंद्र, कनक गुप्ता, अवतार रावत, रजत रावत, संजय कुमार, ओम प्रकाश, अनीश चंदेल, ग्राउंड कमेटी के समन्वयक डॉ. विकास ठाकुर, प्रो. हंसराज, प्रो. अजय कुमार सिंह, डॉ. अरविंद कुमार, प्रो. हरीश, प्रो. सीमा बावा, प्रो. राकेश कपूर, प्रो. महेंद्र सिंह, प्रो. ज्योति, प्रो. सुमन शर्मा, प्रो. रितु शर्मा, प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. जोगिंदर जसवाल, प्रो. पूजा, प्रो. प्रियंका ठाकुर, प्रो. वंदना चौहान, प्रो. जेपी सिंह, प्रो. राजकुमार और प्रो. संजय सहगल मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें