सुंदरनगर (मंडी)। राज्य के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2021-22 के लिए द्वितीय चरण के लिए हुई काउंसलिंग में 7603 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इन्हें एक अक्तूबर को सीटों का आवंटन कर दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि द्वितीय चरण में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अक्तूबर है। इसलिए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान 2 और 3 अक्तूबर को भी खुले रहेंगे।
कहा कि चयनित अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ संबंधित संस्थान में 5 अक्तूबर से पूर्व प्रवेश शुल्क जमा करवाएं। कहा कि प्रदेश में आईटीआई काउंसलिंग के लिए 23,334 सीट उपलब्ध थी। प्रथम राउंड में 12,633 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। इनमें से 6258 अभ्यर्थियों ने प्रवेश प्राप्त कर लिया है।
दूसरे राउंड में 17,076 सीटों के लिए हुई काउंसलिंग में 7,603 अभ्यर्थी चयनित हुए है। उन्होंने बताया कि दूसरे राउंड के पश्चात रिक्त रही सीटों का ब्यौरा 8 अक्तूबर को ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध होगा तथा रिक्त रही सीटों पर प्रवेश स्पॉट राउंड में संस्थान स्तर पर होगा। संवाद
000