धर्मपुर में प्रदर्शन करते एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता।
- फोटो : Mandi
धर्मपुर (मंडी)। एनएसयूआई धर्मपुर कॉलेज इकाई और युवा कांग्रेस ने वीरवार को धर्मपुर में रैली निकाल कर धर्मपुुर और संधोल कॉलेज में रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई।
कार्यवाहक एसडीएम धर्मपुर के माध्यम से ज्ञापन सरकार को भेजते हुए 15 अक्तूबर तक रिक्त पदों को भरने का अल्टीमेटम दिया। कहा कि पद न भरे गए तो भूख हड़ताल की जाएगी।
कहा कि राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर और संधोल में प्रवक्ताओं के कई पद रिक्त हैं। इस कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश सेवादल सचिव जितेंद्र ठाकुर और युवा कांग्रेस सचिव विकास राही ने कहा कि सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
इससे विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। इस मौके पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में स्मृति, सक्षम, राहुल, रमन और रिशु, युकां अध्यक्ष शब्दल, पंकज बरवाल, विक्रम आदि मौजूद रहे।